सामग्री
- 1 कटोरी हरी धनिया
- 1 टेबल स्पून चना दाल
- 1 टेबल स्पून उड़द की दाल
- 1 टेबल स्पून इमली
- 4-5 सूखी साबुत लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 6-7 कड़ी पत्ता
- 2 टेबल स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
तरीका
एक पैन मे 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करे फिर जीरा चना दाल उड़द दाल डाल कर तडकने दे फिर 3-4 साबुत सूखी लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भून ले।
हरी धनिया डाल कर मिक्स करे फिर इमली डाल कर 2 मिनट धीमी आंच पर पका ले स्वाद अनुसार नमक डाले और फिर गैस बंद कर दे ।
थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सर जार मे डाल कर दरदरा पीस लें।
तड़का लगाने के लिए एक पैन मे 1टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करे फिर राई डाले तडकने पर कड़ी पत्ता और एक सूखी लाल मिर्च को तोड़ कर डाल दे और हल्का सा भून फिर गैस बंद कर दे तैयार तड़का चटनी पर डाल दे ।